- See more at: http://www.exeideas.com/2012/02/all-in-one-seo-pack-plugin-for-blogger.html#sthash.2pBQRpeH.dpuf

Monday, November 4, 2019

दिल्ली को अब गैस का चैम्बर बना दिया

सिगरेट से परहेज करने वालो को प्रदूषण का धुआं पिला  दिया , दिल्ली को अब गैस का चैम्बर बना  दिया |
स्वस्थ है उनको अस्थमा से  ग्रसित बना दिया ,अस्थमा वालों को स्वर्ग के घाट उतार दिया |
सुबह की वॉक को भी दूभर बना दिया ,दिल्ली को अब गैस का चैम्बर बना  दिया |
ODD -EVEN  को किसी ने सराह दिया ,तो किसी ने चुनावी जूमला बता दिया |
महिलाओं का बसों में मुफ्त सफर कर दिया ,लेकिन वो भी राजनीति की भेंट चढ़ा दिया |
इसी मनोवृति ने दिल्ली को अब गैस का चैम्बर बना  दिया |
कही पराली तो कहीं पटाखों ने हवा को जहरीला बना दिया ,दिल्ली को अब गैस का चैम्बर बना  दिया |